इस्ना की रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान में जापान के राजदूत हिरोयासू कूबायाशी ने रविवार को ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही से मुलाक़ात की और दोनों देशों के परमाणु सहयोग के विस्तार के बारे में चर्चा की।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख और तेहरान में जापान के राजदूत ने इस मुलाक़ाता में घोषणा की है कि दोनों देश परमाणु विभाग में सहयोग को शीघ्र ही विस्तृत करेंगे। दोनों नेताओं ने इसी प्रकार व्यापारिक व आर्थिक विभाग में ईरान और जापान के संबंधों को विस्तृत करने के बारे में भी चर्चा की।
ज्ञात रहे कि ईरान में जापान के राजदूत ने शुक्रवार को भी एक कार्यक्रम में कहा था कि प्रतिबंधों की समाप्ति के बाद ईरान और जापान के मध्य आर्थिक सहयोग पहले से अधिक विस्तृत होंगे और शीघ्र ही दोनों देशों के मध्य नये आर्थिक संबंध स्थापित होंगे।